Trending
पीएसए विश्व टूर : अभय सिंह ने ग्रेगोइरे मार्चे को मात देकर दिखाया दम
गीजा में 366,000 डॉलर इनामी राशि के पीएसए विश्व टूर डायमंड स्पर्धा मिस्र ओपन के शुरुआती दौर में भारतीय खिलाड़ी अभय सिंह ने फ्रांस के दुनिया के 17वें नंबर के खिलाड़ी ग्रेगोइरे मार्चे पर सीधे गेम में जीत दर्ज की।

यह उनके करियर की बड़ी जीत है। दुनिया के 38वें नंबर के खिलाड़ी और कई बार के राष्ट्रीय चैंपियन अभय ने 36 मिनट में 12-10, 11-9, 11-3 से जीत दर्ज की।
यह प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी की रैंकिंग के हिसाब से उनका अब तक का सबसे अच्छा परिणाम है। अभय के सामने अब अंतिम 32 दौर में मिस्र के 10वीं वरीयता प्राप्त यूसुफ इब्राहिम की चुनौती होगी।
मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन वेलवन सेंथिलकुमार को निराशा हाथ लगी। वह शुरुआती दौर में ब्रिटेन के दुनिया के 28वें नंबर के खिलाड़ी जोना ब्रायंट से 8-11, 11-5, 9-11, 1-11 से हार गए।