उत्तर प्रदेश में सितंबर में 64 फीसदी कम बारिश की संभावना

राघवेन्द्र प्रताप सिंह/ लखनऊ: प्रदेश के कई हिस्सों में सितंबर की शुरुआत में भारी बारिश हुई। हालाकि राज्य में सामान्य से अधिक वर्षा के पूर्वानुमान के विपरीत, 5-11 सितंबर के बीच यह दौर लगभग पूरी तरह से थम गया, जिससे आसमान शुष्क रहा और राज्य में 64% वर्षा की भारी कमी दर्ज की गई।
पहले ही स्पष्ट संकेत मिल रहे थे कि इस महीने राज्य में सामान्य से अधिक वर्षा होने की प्रबल संभावना है। इस अवधि के दौरान उत्तर प्रदेश में हुई वर्षा पर करीब से नज़र डालने पर पता चलता है कि पूरे राज्य में केवल 16.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य 45.5 मिमी से काफी कम है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में, यह कमी और भी गंभीर थी, जहाँ इस क्षेत्र में औसत 49.2 मिमी के मुकाबले केवल 14.9 मिमी वर्षा हुई ।
इसी तरह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 55% की कमी दर्ज की गई, जहाँ इस अवधि के लिए सामान्य 40.2 मिमी के मुकाबले केवल 18.1 मिमी वर्षा हुई।
फिर भी, कम बारिश के बावजूद, आगरा हाल के वर्षों में अपनी सबसे खराब बाढ़ से जूझ रहा है, जहाँ यमुना नदी खतरे के निशान को पार कर गई है और ताज नगरी के निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं।
1 जून से 12 सितंबर तक, पूरे मानसून सीज़न के दौरान, उत्तर प्रदेश में सामान्य 672.3 मिमी की तुलना में 653.7 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 3% कम है। हालाँकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य 711.5 मिमी की तुलना में 602 मिमी बारिश हुई, जो 15% कम है।
इसके विपरीत, मौसम विभाग के मानसून सीज़न बुलेटिन के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसी अवधि के दौरान 18% अधिक बारिश दर्ज की गई, जहाँ सामान्य 611.4 मिमी की तुलना में 727.7 मिमी बारिश हुई।