एशिया कप का फाइनल आज : भारत बनाम चीन, दांव पर वर्ल्ड कप टिकट
भारतीय महिला हॉकी टीम एशिया कप के फाइनल में पहुंच चुकी है। बीते दिन भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था।

इसके बाद भारतीय टीम की नजर चीन और कोरिया के मुकाबले पर थी। शनिवार को सुपर-4 चरण के आखिरी मैच में मेजबान चीन ने कोरिया को 1-0 से हराया, जिसका फायदा भारत को मिला। चीन के जीतने से भारत फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गया। आज फाइनल में भारत का सामना चीन से होगा। जीतने वाली टीम वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करेगी।
दरअसल, शनिवार को एशिया कप के सुपर-4 चरण के आखिरी मैच में मेजबान चीन ने कोरिया को 1-0 से हराया। इसका फायदा भारत को मिला।
सुपर-4 में भारत ने जापान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था। भारत आज यानी कि रविवार को फाइनल मुकाबले में चीन से भिड़ेगा और जीतने वाली टीम अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।
गत चैंपियन जापान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ के बाद भारत को कोरिया और चीन के बीच मैच के नतीजे का इंतजार करना पड़ा था। वहीं आज भारत और चीन के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम अगले साल होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करेगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशिया कप का फाइनल मुकाबला जीता था और खिताब अपने नाम किया था।
वहीं दर्शकों की नजर आज होने वाले महिला एशिया कप के फ़ाइनल मुकाबले पर होगी। हर कोई भारत के जीत की कामना कर रहा है। बता दें कि, चीन तीन जीत के बाद 9 पॉइंट्स के साथ सुपर-4 प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहा। जबकि भारत एक जीत, एक ड्रॉ और एक हार से चार अंकों के साथ दूसरे स्थान है।
कोरिया ने केवल एक अंक (एक ड्रॉ और दो हार) हासिल किया और सबसे निचले स्थान पर रहा। जापान दो अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
जापान के खिलाफ मैच में भारत ने सातवें मिनट में ब्यूटी डुंग डुंग के फील्ड गोल से बढ़त बना ली। हालांकि, जापान ने देर से वापसी की जब कोबायाकावा शिहो (58वें मिनट) ने हूटर बजने से दो मिनट पहले ही बराबरी का गोल दाग दिया।