Trending
मिस्र ओपन : अभय सिंह राउंड ऑफ 32 में यूसुफ इब्राहिम से हारे
कई बार के राष्ट्रीय विजेता अभय सिंह अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखने में विफल रहे और गीज़ा में जारी 366,000 अमेरिकी डॉलर इनामी पीएसए वर्ल्ड टूर डायमंड स्क्वाश प्रतियोगिता मिस्र ओपन के राउंड ऑफ 32 में दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी यूसुफ इब्राहिम से हार गए।

दुनिया के 38वें नंबर के खिलाड़ी अभय ने पहले दौर में दुनिया के 17वें नंबर के फ्रांसीसी खिलाड़ी ग्रेगोइरे मार्चे को हराया था। लेकिन वह अपना यह प्रदर्शन आगे जारी नहीं रख पाए और शनिवार की रात को खेले गए मुकाबले में मिस्र के खिलाड़ी से 40 मिनट में 4-11, 10-12, 11-5, 7-11 से हार गए।