Trending
एशिया कप : भारतीय महिला हॉकी टीम उपविजेता, चूका विश्व कप का मौका
एक गोल से बढत बनाने के बाद अंतिम क्वार्टर में लय खोने का खामियाजा भारतीय महिला हॉकी टीम को भुगतना पड़ा और चीन ने रविवार को एशिया कप फाइनल में उसे 4-1 से मात देकर अगले साल होने वाले विश्व कप के लिये सीधे क्वालीफाई करने से भी वंचित कर दिया।

बेल्जियम और नीदरलैंड में अगले साल होने वाले विश्व कप में सीधे प्रवेश करने के लिये भारत को यह खिताब जीतना था। भारत ने आक्रामक शुरूआत करके पहले ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर नवनीत कौर के गोल के दम पर बढत बना ली।
चीन को लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन गोल नहीं हो सका। दूसरे क्वार्टर में 21वें मिनट में जिशिया यू ने चीन के लिये बराबरी का गोल दागा। वहीं 41वें मिनट में होंग ली ने गोल करके चीन को बढत दिलाई। आखिरी क्वार्टर में मेइरोंग जू ने 51वें मिनट में तीसरा और जियाकी झोंग ने 53वें मिनट में चौथा गोल दागा।