Trending

भारत-पाक मैच में नया मोड़ : कप्तानों के बीच नहीं हुआ पारंपरिक हैंडशेक

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मैच रविवार को शुरू हो गया है। मैच से पहले टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ऐसा कदम उठाया, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ मिलाने से साफ इंकार कर दिया।

साभार : गूगल

आमतौर पर किसी भी मुकाबले से पहले दोनों टीमों के कप्तान एक-दूसरे से हाथ मिलाते हैं, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने न तो पाकिस्तानी कप्तान की तरफ देखा और न ही कोई औपचारिकता निभाई। यह नजारा देखकर भारतीय फैन्स गदगद हो गए, जबकि पाकिस्तान समर्थकों में नाराज़गी देखने को मिल रही है।

भारत-पाक मैच से पहले पूरे देश में इस मुकाबले के बहिष्कार की मांग उठ रही थी। हालांकि, मल्टीनेशनल टूर्नामेंट होने के चलते भारत को मैदान में उतरना ही पड़ा। ऐसे माहौल में सूर्यकुमार यादव का यह रुख भारत के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक तरह का जवाब माना जा रहा है। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।

लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बना दिया। खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने 10 ओवर में 49 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे।

सूर्यकुमार यादव का यह ‘नो हैंडशेक मूव’ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। भारतीय फैन्स इसे कप्तान का “सख्त संदेश” बता रहे हैं, जबकि क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस रवैये से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और भी बढ़ सकता है।

· भारत vs  पाकिस्तान का हेड टू हेड (T20)

· कुल मैच: 13, भारत जीता: 9, पाकिस्तान जीता: 3, *टाई:1

· नोट: 2007 में भारत-पाकिस्तान के बीच डरबन में हुआ मैच टाई रहा था, जिसे भारत ने बाद में बॉल आउट में जीता था. यह दोनों देशों के बीच पहला टी20 मैच था