Trending
जेमिमा रौड्रिग्स वायरल बुखार से पीड़ित, तेजल हसबनिस को टीम में जगह
भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रौड्रिग्स वायरल बुखार की वजह से आस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी दो महिला वनडे मैच नहीं खेल सकेंगी जिनकी जगह तेजल हसबनिस को टीम में शामिल किया गया है।

रौड्रिग्स 30 सितंबर से शुरू हो रहे विश्व कप से पहले फिट हो जायेंगी। बीसीसीआई ने बयान में कहा ,‘‘ महिला चयन समिति ने जेमिमा रौड्रिग्स के विकल्प के तौर पर तेजल हसबनिस को टीम में शामिल किया है।’’
आस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी दो वनडे के लिये भारतीय टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरूंधति रेड्डी, रिचा घोष क्रांति गौड़, सयाली सतघारे, राधा यादव, श्री चरणी, स्नेह राणा, उमा छेत्री, तेजल हसबनिस