Trending

चैंपियंस लीग : पीएसजी की धमाकेदार शुरुआत, अटलांटा को 4-0 से हराया

गत चैंपियन पेरिस सेंट जर्मेन ने बुधवार को बड़ी जीत दर्ज करके चैंपियंस लीग फुटबाल टूर्नामेंट में खिताब बचाने के अपने अभियान की बेहतरीन शुरुआत की जबकि लिवरपूल ने भी सत्र की अच्छी शुरुआत करते हुए अंतिम क्षणों में विजयी गोल किया। पीएसजी ने घरेलू मैदान पर अटलांटा पर 4-0 से जीत दर्ज की।

@PSG_English

उसकी टीम ने शुरू से लेकर आखिर तक दबदबा बनाए रखा और अटलांटा को किसी भी समय वापसी का मौका नहीं दिया। पीएसजी के कोच लुइस एनरिक ने कहा, ‘‘ऐसा प्रदर्शन देखकर खुशी हुई। मुझे लगता है कि हमारे प्रशंसक खुश होंगे।’’

लिवरपूल के कप्तान वर्जिल वान डिक ने इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में हेडर से गोल करके एटलेटिको मैड्रिड पर 3-2 से जीत सुनिश्चित की।

बायर्न म्यूनिख और इंटर मिलान ने चेल्सी और अजाक्स को हराया। बायर्न ने हैरी केन के दो गोल की मदद से चेल्सी को 3-1 से हरा दिया, जबकि इंटर की अजाक्स पर 2-0 की जीत में मार्कस थुरम ने दो गोल किए।