विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप : सचिन यादव चौथे स्थान पर, नीरज और नदीम बाहर
गत विजेता स्टार भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा और ओलंपिक चैंपियन पाकिस्तान के अरशद नदीम विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गुरुवार को भाला फेंक स्पर्धा से बाहर हो गए, भारत के सचिन यादव ने प्रशंसनीय प्रदर्शन करते हुए अपने पहले प्रयास में 86.27 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ चौथा स्थान हासिल किया।

फाइनल में कोई भी प्रतियोगी 90 मीटर तक नहीं पहुंच सका। चोपड़ा पांचवें दौर के बाद बाहर हो गए और 84 . 03 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ आठवें स्थान पर रहे। छह शीर्ष खिलाड़ी छठे और आखिरी दौर में पहुंचे और भारत का प्रतिनिधित्व चोपड़ा ने नहीं बल्कि यादव ने किया।
स्वर्ण पदक त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वालकॉट (88 . 16 मीटर) ने जीता, जबकि ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स (87 . 38 मीटर) दूसरे और अमेरिका के कुर्टिस थाम्पसन (86 . 67 मीटर) तीसरे स्थान पर रहे। केशोर्न वालकॉट ने 88.16 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। जर्मनी के एंडरसन पीटर्स को 87.38 मीटर की थ्रो के साथ रजत पदक मिला।
जबकि अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन को 86.67 मीटर की थ्रो के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। भारत से सचिन यादव ने चौथे नंबर पर फिनिश किया। नीरज चोपड़ा ने 84.03 मीटर की थ्रो के साथ आठवें स्थान पर रहे। ओलंपिक चैंपियन पाकिस्तान के अरशद नदीम 82.73 मीटर की थ्रो कर दसवें स्थान पर रहे।
पिछली बार के रजत पदक विजेता नदीम चौथे दौर के बाद बाहर होने वाले पहले प्रतियोगियों में थे। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता चोपड़ा ने 83 . 65 मीटर के साथ शुरूआत की और पांचवें स्थान पर थे। इसके बाद तीसरा थ्रो 84 . 03 मीटर का फेंका। वह दूसरे दौर के बाद आठवें स्थान पर खिसक गए और वहीं रहे।
उनका चौथा थ्रो 82 . 86 मीटर का था जिसके बाद उन्हें पांचवें थ्रो में कीनिया के जूलियस येगो से आगे निकलना था जिन्होंने 85 . 54 मीटर का थ्रो फेंका था लेकिन चोपड़ा का पांचवां प्रयास फाउल रहा।
भाला फेंकने के बाद वह साइड में गिर गए और रेखा पार करते ही अधिकारियों ने लाल झंडा दिखा दिया। अपनी निरंतरता के लिये विख्यात चोपड़ा पांच प्रयासों में एक बार भी 85 मीटर को पार नहीं कर सके।
उन्होंने इस साल मई में चेक गणराज्य के महान खिलाड़ी जान जेलेज्नी के मार्गदर्शन में 90 . 23 मीटर का थ्रो फेंका था लेकिन उसके बाद से उनके प्रदर्शन में लगातार गिरावट आई है।