Trending

मोहम्मद नबी का तूफानी प्रदर्शन, एक ओवर में लगाए 5 छक्के

एशिया कप में गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ मैच में अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी ने एक ओवर में 5 छक्के मारे। 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए नबी ने आखिरी ओवर की शुरुआती 5 गेंदों पर सिक्स उड़ाया। गेंदबाज थे दुनिथ वेलालागे।

साभार : गूगल

नबी एक ओवर में 6 छक्के लगाने का कारनामा करने से चूक गए। वैसे टी20 इंटरनेशनल में भारत के युवराज सिंह समेत कुछ खिलाड़ी एक ओवर में 6 छक्के जड़ने का कारनामा कर चुके हैं।

श्रीलंका के खिलाफ मैच में नबी ने सिर्फ 22 गेंद में 60 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 6 छक्के लगाए। उन्होंने पारी के आखिरी ओवर में 32 रन जुटाए।

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में श्रीलंकाई टीम ने 19वें ओवर में 4 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। अफगानिस्तान की टीम ये मैच हार 6 विकेट से हार गई और उसके साथ ही एशिया कप के सुपर-4 की रेस से भी बाहर हो गई।

युवराज सिंह : टी20 इंटरनेशनल में किसी एक ओवर में 6 छक्के जड़ने का सबसे पहले करिश्मा करने वाले भारत के युवराज सिंह हैं। उन्होंने 19 सितंबर 2007 को डर्बन में इंग्लैंड के महान गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगातार 6 छक्के जड़े थे। ब्रॉड ने उस ओवर में एक भी नो बॉल नहीं फेंकी थी।

डेरियस विसर : समोआ के डेरियस विसर ने 20 अगस्त 2024 को वनुआतु के खिलाफ मैच में नलिन निपिको के ओवर में 6 छक्के उड़ाए थे। उस ओवर में गेंदबाज ने 3 नो बॉल भी फेंकी थी। इस तरह उस ओवर में 39 रन बने थे जो टी20 के इतिहास में किसी एक ओवर में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड है।

कायरन पोलार्ड : वेस्टइंडीज के कायरन पोलार्ड ने 3 मार्च 2021 को श्रीलंका के ए धनंजय के ओवर में 6 छक्के लगाए थे। उस ओवर में गेंदबाज ने एक भी नो बॉल नहीं फेंकी थी।

दीपेंद्र सिंह ऐरी : नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी भी टी20 इंटरनेशनल में 6 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड बना चुके हैं। उन्होंने 13 अप्रैल 2024 को कतर के कामरान खान के ओवर में ये कारनामा किया था।

मनन बशीर : बुल्गारिया के मनन बशीर भी टी20 इंटरनेशनल में किसी एक ओवर में 6 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड बना चुके हैं। उन्होंने 13 जुलाई 2025 को जिब्राल्टर के कबीर मीरपुरी की गेंद पर ये कारनामा किया था।