Trending

मोहम्मद नबी को गहरा झटका : मैच के बाद पता चला वेल्लालागे के पिता का निधन

अफगानिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज मोहम्मद नबी को उस समय झटका लगा जब उन्हें पता चला कि दुनिथ वेल्लालागे के पिता का निधन हो गया है।

@MohammadNabi007

गुरुवार, 18 सितंबर को अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच एशिया कप का मैच खेला गया था। इस मैच में नबी ने वेल्लालागे के 20वें ओवर में 5 गेंदों पर लगातार 5 छक्के लगाए थे।

बताया जा कि अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका मैच के दौरान ही वेल्लालागे के पिता का निधन हो गया था, मगर उन्हें इस बात की जानकारी मैच खत्म होने के बाद दी गई थी।

बता दें, इस मैच में श्रीलंका ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर सुपर-4 का टिकट कटाया। मोहम्मद नबी को वेल्लालागे के पिता के निधन की खबर तब मिली जब वह मैदान छोड़कर निकल रहे थे। एक रिपोर्टर ने उन्हें इसकी जानकारी दी।

अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम के बाहर मोहम्मद नबी और कुछ पत्रकारों के बीच बातचीत का प्रमुख अंश :

रिपोर्टर: दुनिथ वेल्लालागे के पिता का निधन हो गया।

नबी: पिता?

कैसे? रिपोर्टर: दिल का दौरा। मैच के ठीक बाद।

नबी: सच में?

रिपोर्टर: यह खबर मैच के बीच में आई। लेकिन उन्हें मैच खत्म होने के बाद बताया गया।

नबी: दिल का दौरा?

रिपोर्टर: हां, दिल का दौरा।