Trending

सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा जवाब, तैयार हैं पाकिस्तान के खिलाफ भिड़ंत के लिए

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए ओमान को हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

साभार : गूगल

इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप-ए में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए सुपर-4 में जगह बनाई। अब भारत का अगला मुकाबला रविवार, 21 सितंबर को अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।

ओमान के खिलाफ 21 रनों से जीत के बाद जब सूर्यकुमार यादव से यह पूछा गया कि क्या वह पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए तैयार हैं, तो उन्होंने बड़ा दिलचस्प और घुमावदार जवाब दिया।

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में संजय मांजरेकर और सूर्यकुमार यादव के बीच कुछ इस तरह बातचीत हुई

मांजरेकर: “क्या आप रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं?”

सूर्यकुमार यादव: “हम सुपर-4 के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

बताते चले कि ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले ने मैदान के बाहर ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं। मैच भले ही एकतरफा रहा हो, लेकिन उससे पहले और बाद की घटनाओं ने माहौल गरमा दिया था। पिछली बार जब दोनों टीमें आमने-सामने आई थीं, तो भारत में पहलगाम हमले की वजह से इस मैच को लेकर भारी विरोध हुआ था।

सरकार की मंजूरी के बाद भारतीय टीम ने मैदान में उतरने का फैसला लिया, लेकिन खिलाड़ियों ने अपने अंदाज़ में नाराज़गी जाहिर की — न तो सूर्यकुमार यादव ने टॉस के वक्त पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से हाथ मिलाया, और न ही मैच खत्म होने के बाद टीम इंडिया ने हैंडशेक किया।

इस पर पाकिस्तान ने जमकर आपत्ति जताई थी। अब एक बार फिर 21 सितंबर को भारत और पाकिस्तान सुपर-4 में आमने-सामने होंगे। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार मुकाबले में क्या सिर्फ रन बरसते हैं या फिर कोई नया विवाद भी जन्म लेता है।