Trending

दुनिथ वेल्लालगे लौटे टीम में, बांग्लादेश के खिलाफ सुपर 4 मैच में होंगे उपलब्ध

श्रीलंका के बहुमुखी खिलाड़ी दुनिथ वेल्लालगे, जिन्होंने अपने पिता के निधन की वजह से स्वदेश लौटना पड़ा था, अब फिर से टीम से जुड़ गए हैं और शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप सुपर 4 मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। वेल्लालगे के पिता सुरंगा का गुरुवार रात दिल का दौरा पड़ने से 54 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।

साभार : गूगल

वहीं, इसी दिन 22 वर्षीय स्पिनर ने अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के ग्रुप बी लीग मैच में हिस्सा लिया था। मुकाबले के बाद उन्हें पिता के निधन की खबर मिली, जिसके बाद वह जल्द से जल्द उड़ान भरकर कोलंबो लौटे।

इसके बाद शुक्रवार रात टीम मैनेजर महिंदा हालंगोडे के साथ वे यूएई लौट आए। श्रीलंका क्रिकेट ने शुक्रवार रात एक बयान जारी कर बताया कि श्रीलंका की टीम यूएई में चल रहे टूर्नामेंट के सुपर 4 चरण की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ करेगी और वेल्लालगे इस मैच में खेलेंगे। बांग्लादेश के खिलाफ मैच के बाद श्रीलंका का सामना 23 सितंबर को पाकिस्तान और 26 सितंबर को भारत से होगा।