Trending

अमेरिका ने ब्रिटेन को 2-0 से हराकर फाइनल में बनाई जगह

जेसिका पेगुला और एम्मा नवारो ने एक-एक सेट हारने के बाद वापसी करते हुए अपने एकल मैच जीते, जिससे अमेरिका ने ब्रिटेन को 2-0 से हराकर बिली जीन किंग कप टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में अमेरिका का सामना मौजूदा चैंपियन इटली से होगा।

साभार : गूगल

विश्व रैंकिंग में सातवें नंबर पर मौजूद पेगुला ने केटी बौल्टर को 3-6, 6-4, 6-2 से मात देकर अमेरिका की फाइनल में जगह पक्की की। इससे पहले, नवारो ने सोने कार्तल को 3-6, 6-4, 6-3 से हराया।

अमेरिका ने इस टूर्नामेंट को 18 बार जीता है, लेकिन 2017 के बाद से वह खिताब जीतने में सफल नहीं रहा है। अमेरिका आखिरी बार 2018 में इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा था।