लामिन यामल : बैलोन डी’ओर से निराश नहीं, सफलता की ओर बढ़ता युवा सितारा
एफसी बार्सिलोना के फॉरवर्ड लामिन यामल, भले ही प्रतिष्ठित बैलोन डी’ओर पुरस्कार जीतने में सफल नहीं हुए, फिर भी निराश नहीं हैं और इस सम्मान के लिए इंतजार करने को तैयार हैं।

हाल ही में अपना 18वां जन्मदिन मनाने वाले यामल सोमवार को पेरिस में आयोजित बैलोन डी’ओर पुरस्कार समारोह में पेरिस सेंट-जर्मेन के ओस्मान डेम्बेले से पीछे रह गए और दूसरे स्थान पर रहे। लामिन यामल ने लिखा, “ईश्वर की योजना एकदम सही है, शिखर तक पहुंचने के लिए आपको चढ़ाई करनी होगी।”
https://www.instagram.com/lamineyamal/p/DO8clNUiNsX/
बैलोन डी’ओर पुरस्कार ना मिलने के बावजूद, यामल ने लगातार दूसरे वर्ष सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी के लिए कोपा ट्रॉफी अपने नाम की। उन्होंने बोला, “मैं दूसरी बार कोपा ट्रॉफी जीतकर खुश हूं और डेम्बेले को उनके पुरस्कार और शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देना चाहता हूं।”
पेरिस सेंट-जर्मेन के फॉरवर्ड ओस्मान डेम्बेले ने पेरिस में हुए वार्षिक पुरस्कार समारोह में 2025 का पुरुषों का बैलोन डी’ओर पुरस्कार अपने नाम किया।
28 वर्षीय फ्रांसीसी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने पिछले सीजन में पीएसजी को यूईएफए चैंपियंस लीग, लीग 1 और फ्रेंच कप खिताब जिताने में 35 गोल और 16 असिस्ट किए। वह छठे फ्रांसीसी खिलाड़ी बने जिन्होंने यह प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किया, और 2022 में करीम बेंजेमा के बाद यह पुरस्कार पाने वाले पहले खिलाड़ी बने।
डेम्बेले ने बोला, “यह पुरस्कार मेरा व्यक्तिगत लक्ष्य कभी नहीं था, लेकिन मैंने टीम के लिए चैंपियंस लीग जीतने के लिए कड़ी मेहनत की।” पिछले सीजन में पीएसजी ने 48 जीत और 168 गोल के साथ वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्लब चुना गया।
कोच लुइस एनरिक को पुरुषों के सर्वश्रेष्ठ कोच का पुरस्कार मिला, जबकि जियानलुइगी डोनारुम्मा को पुरुषों के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का सम्मान मिला। विक्टर ग्योकेरेस को शीर्ष स्कोरर का खिताब मिला। मानवीय कार्यों के लिए सुकरात पुरस्कार जाना फाउंडेशन को दिया गया।