Trending

पाकिस्तान को फाइनल में हराकर टीम इंडिया हुई मालामाल, BCCI ने दी ACC से 9 गुना ज्यादा प्राइज़ मनी

बीसीसीआई ने किया बड़ा ऐलान
एशियन क्रिकेट काउंसिल की ओर से एशिया कप 2025 की चैंपियन टीम इंडिया को इनाम के तौर पर 1.5 लाख अमेरिकी डॉलर मिले हैं जो भारतीय करन्सी में 1.33 करोड़ रुपए बनते हैं. वहीं फाइनल में हारने वाली रनर-अप पाकिस्तान को भी एसीसी की ओर से 66.50 लाख रुपये दिए जाएंगे. इन सबके अलावा भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से टीम इंडिया के चैंपियन बनते ही 21 करोड़ की इनामी राशि का ऐलान किया गया. ये राशि सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के बीच बांटे जाएंगे.

अभिषेक और तिलक पर भी हुए पैसों की बरसात
फाइनल मुकाबले के बाद प्लेयर ऑफ द मैच बने तिलक वर्मा को 4.43 लाख रुपये दिए गए. उन्होंने फाइनल में मुश्किल परिस्थिति में 53 गेंदों में 69 रन बनाए थे. एशिया कप 2025 के लिए अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. उन्होंने 7 मैचों में 314 रन बनाए थे. फाइनल में अभिषेक सिर्फ 5 रन का योगदान ही दे पाए थे.

भारत की ऐतिहासिक जीत
एशिया कप के इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK Asia Cup 2025) का फाइनल हुआ. 41 साल का यह इंतजार रंग भी लेकर आया. दोनों टीमों ने फाइनल में एड़ी-चोटी का जोर लगाया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाक टीम ने 146 रन बनाए थे, लेकिन उनकी शुरुआत शानदार रही थी. साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने क्रमश: 57 और 43 रन का योगदान दिया. कुलदीप यादव ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. तिलक वर्मा इस मैच के सबसे बड़े हीरो रहे उन्होंने 53 गेंदों में 69 रन की पारी खेली और अंत तक टिक कर भारत की जीत सुनिश्चित की.