Trending

दिल्ली हाफ मैराथन को नई रफ्तार देंगे ‘गोल्डन स्प्रिंटर’ कार्ल लुईस

दुनिया के महानतम एथलीटों में शुमार अमेरिकी फर्राटा धावक और लंबी कूद के दिग्गज कार्ल लुईस को वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन का इवेंट एम्बेसडर नियुक्त किया गया है।

साभार : गूगल

आयोजकों ने मंगलवार को जानकारी दी कि नौ बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता लुईस आगामी 12 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से इस प्रतिष्ठित मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर जारी एक बयान में लुईस ने कहा, “दौड़ एक ऐसी सार्वभौमिक भाषा है जो संभावनाओं और प्रगति की बात करती है।

वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन जैसे आयोजन यह साबित करते हैं कि खेलों का महत्व सिर्फ रिकॉर्ड और पदकों तक सीमित नहीं है। ये आयोजनों से जीवन बदलते हैं और लोगों को सपने देखने के लिए प्रेरित करते हैं।”

चार ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले चुके लुईस ने अपने करियर में नौ ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते। 1984 लॉस एंजेलेस ओलंपिक में उन्होंने 100 मीटर, 200 मीटर, लंबी कूद और 4×100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीते थे।