Trending

ग्रीन पार्क में बारिश बनी विलेन, भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के पहले वनडे पर संकट

कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच होने वाले पहले वनडे मैच से पहले मौसम का रुख अचानक से बदल गया। मुकाबले की शुरुआत से ठीक पहले तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे मैच पर बारिश का साया मंडराने लगा है।

बारिश शुरू होते ही ग्राउंड स्टाफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिच और आउटफील्ड को बड़े कवर्स से ढक दिया, ताकि मैदान को पानी से होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।

फिलहाल मैदान पूरी तरह से कवर्स के नीचे है और मौसम साफ होने का इंतज़ार किया जा रहा है। यह मुकाबला तीन मैचों की अनऑफिशियल वनडे सीरीज़ का पहला मैच है, जिसके लिए दर्शक बड़ी संख्या में स्टेडियम में पहुंचे हैं।

फैंस अब बारिश रुकने और मैच शुरू होने का इंतज़ार कर रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ घंटों में हालात सामान्य होने की संभावना है। भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच पहला वनडे आज यानी 30 सितंबर को दोपहर 1:30 बजे से कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।

हालांकि, फैंस के लिए थोड़ी निराशा की बात यह है कि इस सीरीज का टीवी प्रसारण या लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध नहीं होगी। स्टार स्पोर्ट्स के पास घरेलू सीजन के अधिकार तो हैं, लेकिन उन्होंने इस मैच को प्रसारित करने का कोई ऐलान नहीं किया है। फिर भी क्रिकेट प्रेमी https://www.espncricinfo.com/ पर इस मैच से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स हासिल कर सकेंगे।

भारत-ए: प्रियांश आर्य, रियान पराग, श्रेयस अय्यर (कप्तान), आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, विप्रज निगम, निशांत सिंधु, गुरजापनीत सिंह, युद्धवीर सिंह चरक, रवि बिश्नोई, सिमरजीत सिंह

ऑस्ट्रेलिया-ए: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मैकेंजी हार्वे, जैक एडवर्ड्स, कूपर कोनोली, विल सदरलैंड, लाचलान शॉ (विकेटकीपर), लियाम स्कॉट, तनवीर सांघा, टॉड मर्फी, हेनरी थॉर्नटन, सैम इलियट, हैरी डिक्सन, टॉम स्ट्राकर