वेस्टइंडीज क्रिकेट ने 2025-26 के लिए रिटेनर कॉन्ट्रैक्ट्स की घोषणा की
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने 2025-26 सत्र के लिए अंतरराष्ट्रीय रिटेनर कॉन्ट्रैक्ट्स की सूची में कुछ अहम बदलाव किए हैं। पुरुषों की 15 सदस्यीय सूची में जस्टिन ग्रीव्स, शेरफेन रदरफोर्ड और जोमेल वारिकन को शामिल किया गया है। महिलाओं की 13 सदस्यीय सूची में तेज गेंदबाज जैनिलिया ग्लासगो और शॉनिशा हेक्टर को जगह मिली है।

अनुभवी खिलाड़ियों शमिलिया कॉनेल, चेरी एन फ्रेजर, चेडियन नेशन और रशदा विलियम्स को इस बार सूची में शामिल नहीं किया गया। पुरुष रिटेनरों में शाई होप, शमार जोसेफ, ब्रैंडन किंग, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोती और जेडन सील्स अपनी जगह बनाए रखने में कामयाब रहे।
महिला खिलाड़ियों में हेली मैथ्यूज, स्टेफनी टेलर, डिएंड्रा डॉटिन और शेमाइन कैंपबेल को कायम रखा गया है। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने 15 पुरुष और 14 महिला क्रिकेटरों को एकेडमी अनुबंध भी प्रदान किए हैं, जिससे उभरते खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
पुरुष अनुबंध 2025-26
सीनियर पुरुष – एलिक अथानाजे, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, जोमेल वारिकन
स्टार्टर अनुबंध – ज्वेल एंड्रयू, जेदिया ब्लेड्स, जोहान लेयने
पुरुष एकेडमी – ऐकीम अगस्टे, रयान बंदू, जेडीया ब्लेड्स, रिवाल्डो क्लार्क, मावेंद्र डिंडयाल, जियोवोंटे डेपेइजा, नाथन एडवर्ड, डेमल एवलिन, अमारी गुडरिज, मबेकी जोसेफ, जोहान लेने, जिशान मोटारा, केल्विन पिटमैन, रेनिको स्मिथ, कार्लोन टकेट
महिला अनुबंध 2025-26
सीनियर महिला – आलियाह अलीन, शेमाइन कैंपबेल, डिएंड्रा डॉटिन, अफी फ्लेचर, जानिलिया ग्लासगो, शॉनिशा हेक्टर, चिनेले हेनरी, जैदा जेम्स, किआना जोसेफ, हेली मैथ्यूज, अश्मिनी मुनिसर, स्टेफनी टेलर, करिश्मा रामह्रैक
स्टार्टर अनुबंध – जहजारा क्लैक्सटन, रीलेना ग्रिमोंड
महिला एकेडमी – अबीगैल ब्राइस, असाबी कॉलेंडर, नैजानी कंबरबैच, शबिका गजनबी, ब्रायना हरीचरन, त्रिशन होल्डर, जेनाबा जोसेफ, निया लिचमैन, समारा रामनाथ, अमृता रामटहल, सेलेना रॉस, शुनेले सॉह, स्टेफी सोग्रीम, केट विल्मोट