Trending

आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्डकप : भारत ने बनाया रिकॉर्ड, बना ओवरऑल चैंपियन

नई दिल्ली : डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन नई दिल्ली 2025 का समापन भारत के लिए ऐतिहासिक रहा।

मेज़बान भारत ने प्रतियोगिता का अंत पदक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए किया। अंतिम दिन जूनियर महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में सुहल जूनियर वर्ल्ड कप की स्वर्ण विजेता तेज स्वनी ने रजत पदक जीतकर भारत की झोली में एक और पदक जोड़ा।

इस स्पर्धा का स्वर्ण इंडिविजुअल न्यूट्रल एथलीट (आईएनए) अलेक्ज़ेंड्रातिखोनोवा ने जीता, जबकि चेकिया की टेरेज़ाज़ाविस्कोवा और टोमसनैंटल की जोड़ी ने हमवतन लिया कूचेरेवा और कामिलबेदनार को हराकर ट्रैप मिक्स्ड टीम जूनियर स्वर्ण अपने नाम किया।

तेजस्वनी ने अंतिम दिन जीता रजत, चेकिया को ट्रैप मिक्स्ड टीम स्वर्ण

25 मीटर पिस्टल महिला जूनियर फ़ाइनल में तिखोनोवा शुरू से ही लय में रहीं और 33 हिट्स के साथ स्वर्ण पर कब्ज़ा किया। तेजस्वनी, जिन्होंने क्वालिफिकेशन में 580-17x के साथ दबदबा बनाया था, 30 अंकों के साथ रजत पर रहीं, जबकि इटली की एलेस्सांद्राफ़ैत ने 28 हिट्स के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

अन्य भारतीयों में नाम्याकपूर (21) चौथे और रिया शिरीषथत्ते (16) पाँचवें स्थान पर रहीं। इंडिविजुअल न्यूट्रल एथलीट इउलियात्रेसत्याकोवा (9) छठे, उनकी साथी विक्टोरिया खोलोदनाया (4) सातवें और अमेरिका की मेहरचंदा (1) आठवें स्थान पर रहीं।

ट्रैप मिक्स्ड टीम  जूनियर फ़ाइनल रोमांचक रहा, जिसमें चेक जोड़ी ज़ाविस्कोवा और नैंटल ने हमवतन लियाकूचेरेवा और कामिलबेदनार को 39–38 से मात देकर स्वर्ण जीता।

स्पेन के यूरोपीय चैम्पियन आइरीनडेलरेरुइज़ और इसाकहर्नान्डेज़ ने इटली की सोफ़िया गोरी और लुकागेरी को 40–40 की बराबरी के बाद शूट-ऑफ़ में 7–6 से हराकर कांस्य जीता।

भारत की अद्याक ट्याल और अर्जुन महज़ एक अंक से कांस्य पदक मुक़ाबले में जगह बनाने से चूकते हुए 136 स्कोर के साथ पाँचवें स्थान पर रहे, जबकि भावना त्रिपाठी और आर्यवंशत्यागी 132 अंकों के साथ दसवें स्थान पर रहे। 25 मीटर पिस्टल पुरुष जूनियर व्यक्तिगत (ग़ैर-ओलंपिकस्पर्धा) में भारत के जूनियर विश्व चैम्पियन मुकेश ने लावली ने शानदार प्रदर्शन किया।

प्रिसिजन स्टेज में 289-9x अंक हासिल करने के बाद, उन्होंने रैपिड फ़ायर में 296-14x के बेहतरीन स्कोर के साथ कुल 585-23x अंक बनाकर स्वर्ण पर कब्ज़ा किया। आईएनएकेअलेक्ज़ांदर को वाल्योव, जिन्होंने इससे पहले 25 मीटर रैपिड फ़ायर पिस्टल का स्वर्ण जीता था, 577-17x के साथ रजत पर रहे, जबकि भारत के साहिल चौधरी ने 573-21x के साथ कांस्य जीता।

अन्य भारतीयों का प्रदर्शन

भारत ने ओलंपिक इवेंट्स में कुल 19 पदक (6 स्वर्ण, 8 रजतऔर 5 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। एआईएन 10 पदकों (4 स्वर्ण, 2 रजत, 4 कांस्य) के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि इटली 5 पदकों (2 स्वर्ण, 2 रजत, 1 कांस्य) के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

इसके अतिरिक्त, भारत ने गैर-ओलंपिक इवेंट्स, 50 मीटर राइफल प्रोन (पुरुष एवं महिला) और 25 मीटर पिस्टल पुरुष जूनियर व्यक्तिगत, में 2 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदक भी अपने नाम किए।

सात दिनों तक चले इस मुक़ाबले में कुल आठ देशों ने पदक जीते, जिनमें पाँच देशों – भारत, आईएनए, इटली, क्रोएशिया और चेकिया ने स्वर्ण पदक हासिल किए।

आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप का 11वां संस्करण, और भारत में आयोजित होने वाला पहला आयोजन, 15 ओलंपिक पदक इवेंट्स और 3 गैर-ओलंपिक पदक इवेंट्स में 19 फेडरेशन के 208 शूटर्स को एक मंच पर लाया।

25 मीटर पिस्टल महिला जूनियर क्वालिफिकेशन

दिवांशी – 568-15x (6ठा स्थान)

पायलकुलदीपखत्री – 564-13x (8वाँ स्थान)

25 मीटर पिस्टल पुरुष जूनियर व्यक्तिगत

समीर – 573-19x (4था स्थान)

सोमिल चौधरी – 572-15x (5वाँ स्थान)

राघव वर्मा – 572-13x (7वाँ स्थान)