Trending

बल्लेबाजों की चमक और स्पिनर्स के जलवे से भारत ए की बड़ी जीत

कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में री-शेड्यूल किए गए पहले वनडे में भारत ए ने आस्ट्रेलिया ए को 171 रनों से मात देकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

भारत ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 413 रन बनाए थे, जिसे पीछा करते हुए आस्ट्रेलिया ए 33.1 ओवर में 242 रन पर ढेर हो गई। आस्ट्रेलिया ए की शुरुआत धमाकेदार रही थी और 20 ओवर तक 2 विकेट पर 8 से ज्यादा के रन औसत से तेज़ी से रन बना रही थी।

पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ए को 171 रन से रौंदा

निशांत सिंधु (4 विकेट) और रवि विश्नोई (2 विकेट) की शानदार स्पिन गेंदबाजी के आगे मेहमान टीम की बल्लेबाजी बुरी तरह धराशायी हो गई।

दोनों गेंदबाजों ने मिलकर 5 विकेट केवल 12 रन में लेकर आस्ट्रेलिया की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। मैच की शुरुआत में आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने टी-20 की शैली में तेजी से रन बनाए। जैक फ्रेजर ने 23 रन बनाए, लेकिन 40 के स्कोर पर आउट हो गए। मैकेंजी हार्वे (68) और कूपर कोनले ने टीम को अच्छी साझेदारी दिलाई।

हार्वे की विकेट गिरना मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। आयुष बदोनी और अन्य भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट लिए और टीम को बड़ा लक्ष्य हासिल करने से रोक दिया।

भारत से श्रेयस अय्यर ने 110 रन और प्रियांश आर्या ने 101 रन की शानदार शतकीय पारियां खेलीं। रियान पराग (67) और आयुष बडोनी (50) ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया।

भारत ने शुरुआती दो विकेट पर 135 रन की मजबूत साझेदारी की और इसके बाद भी बल्लेबाजों ने लगातार रन बनाकर असाधारण स्कोर बनाया। आस्ट्रेलिया के लिए कप्तान विल सदरलैंड ने 50 रन बनाए, लेकिन उनकी कोशिशें टीम को हार से बचाने के लिए काफी नहीं थीं।

भारत के निशांत सिंधु, रवि विश्नोई के अलावा युद्धवीर सिंह, गुरजनप्रीत सिंह और सिमरजीत सिंह ने भी विकेट लिए। बारिश की वजह से मैच की शुरुआत देरी से हुई और दर्शकों के लिए स्टेडियम में प्रवेश बंद था, जिससे मैच का रोमांच देखने वाले फैंस से छिन गया।

पहले दिन के टिकट पर 3 अक्टूबर को दूसरे मैच में प्रवेश मिलेगा। भारत ए ने अपने दबदबे और बेहतर प्रदर्शन से इस मुकाबले में जीत दर्ज की और सीरीज में बढ़त बनाई। दूसरा वनडे 3 अक्टूबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा।