Trending

स्क्वैश: सेंथिलकुमार और चोटरानी चार्लोट्सविले ओपन से बाहर, अगला पड़ाव न्यूयॉर्क

अमेरिका के चार्लोट्सविले में आयोजित 31,250 डॉलर इनामी पीएसए कांस्य स्तर की प्रतियोगिता ‘चार्लोट्सविले ओपन’ स्क्वैश के अपने-अपने मैचों में भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी वेलावन सेंथिलकुमार और वीर चोटरानी हार गए।

साभार : गूगल

मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन और चौथी वरीयता प्राप्त सेंथिलकुमार को सलमान खलील के हाथों हार मिली। मिस्र के खिलाड़ी ने सेंथिलकुमार पर 12-10, 9-11, 11-8, 11-3 से जीत दर्ज की।

सातवीं वरीयता प्राप्त चोटरानी अमेरिका के शीर्ष वरीयता प्राप्त टिमोथी ब्राउनेल से 6-11, 11-9, 1-11, 6-11 से हारे। सेंथिलकुमार और चोटरानी अब अभय सिंह और रमित टंडन के साथ रविवार से न्यूयॉर्क में खेले जाने वाले 74,000 डॉलर इनामी पीएसए कांस्य स्तर की प्रतियोगिता ‘ओपन स्क्वैश क्लासिक’ में खेलेंगे।