Trending

चेकमेट प्रतियोगिता में भारत की करारी हार, अमेरिका का दबदबा

हिकारू नाकामूरा ने विश्व विजेता डी गुकेश को हराया जिससे अमेरिका के एर्लिंगटन में पहली चेकमेट प्रतियोगिता में मेजबान देश ने भारत को 5-0 से हराया।

साभार : गूगल

मैच के दौरान कई तनावपूर्ण मौके आए और दोनों टीम के खिलाड़ियों ने जीत के मौके बनाए लेकिन अमेरिका ने मौकों का फायदा उठाते हुए महत्वपूर्ण जीत दर्ज की।

ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी को फाबियानो करुआना के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी जबकि ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख को अंतरराष्ट्रीय मास्टर कारिसा यिप ने हराकर उलटफेर किया। अंतरराष्ट्रीय मास्टर लेवी रोजमैन ने इसके बाद सागर शाह को हराया जबकि ईथेन वैज को अंतरराष्ट्रीय मास्टर टेनी एडेवुमी के खिलाफ हार मिली।