Trending

इंजरी टाइम में बदला मैच का नक्शा, चेल्सी ने लीवरपूल को 2-1 से हराया

ब्राजील के एस्टेवाओ के इंजरी टाइम में दागे गोल से चेल्सी ने शनिवार को यहां इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में लीवरपूल को 2-1 से हराया, जो गत विजेता टीम की लगातार तीसरी हार है। एस्टेवाओ के गोल के बाद जरूरत से अधिक जश्न मनाने के लिए चेल्सी के कोच एंजो मारेस्को को लाल कार्ड दिखाया गया।

@ChelseaFC

इस हार के साथ तय हो गया कि लीवरपूल की टीम अंतरराष्ट्रीय ब्रेक के दौरान अंक तालिका में शीर्ष पर नहीं होगी। आर्सेनल ने वेस्टहैम को 2-0 से हराकर अंक तालिका के शीर्ष पर लीवरपूल पर एक अंक की बढ़त बना ली है।

मैनचेस्टर यूनाईअेड ने भी सदरलैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण जीत हासिल की। टोटेनहैम ने लीड्स को 2-1 से हराया और अब टीम अर्सेनल और लीवरपूल के बाद तीसरे स्थान पर है।