Trending
खराब मौसम में भी शुभंकर का दमदार प्रदर्शन, संयुक्त 61वें स्थान पर रहे
भारतीय शुभंकर शर्मा मौसम से प्रभावित अल्फर्ड डनहिल लिंक्स गोल्फ टूर्नामेंट के अंतिम दौर में एक अंडर 71 के स्कोर से संयुक्त रूप से 61वें स्थान पर रहे।

खराब मौसम की वजह से प्रतियोगिता को तीन दौर और 54 होल तक सीमित कर दिया गया। शुभंकर ने अंतिम दौर में दो बर्डी और एक बोगी की। उनका कुल स्कोर पांच अंडर रहा।
इंडियन ओपन के बाद वह पहली बार कट हासिल करने में सफल रहे। राइडर कप विजेता रॉबर्ट मैकिनटायर ने लगातार तीसरे दौर में छह अंडर 66 के स्कोर से कुल 18 अंडर के स्कोर के साथ चार शॉट से खिताब जीता। मैकिनटायर ने अंतिम दौर में सात बर्डी और एक बोगी की।