Trending
ओपन स्क्वाश क्लासिक : प्रीक्वार्टरफाइनल में भारतीय प्लेयर्स की हार
भारतीय वेलावन सेंथिलकुमार, वीर चोटरानी और रमित टंडन को न्यूयॉर्क में 74 हजार डॉलर इनामी पीएसए कांस्य प्रतियोगिता ओपन स्क्वाश क्लासिक के प्री क्वार्टर फाइनल में सोमवार को अपने-अपने मुकाबलों में हार मिली।

गत राष्ट्रीय विजेता और दुनिया के 45वें नंबर के खिलाड़ी सेंथिलकुमार को मैक्सिको के चौथे वरीय लियोनल कार्डेनास के खिलाफ 7-11, 6-11, 4-11 से हार मिली, जबकि आठवें वरीय टंडन को इंग्लैंड के एड्रियन वालेर के खिलाफ 11-6, 9-11, 8-11, 11-8, 7-11 से हार मिली। चोटरानी को फ्रांस के दूसरे वरीय विक्टर क्रोइन के खिलाफ 1-11, 8-11, 5-11 से हार का समना करना पड़ा।