Trending

गर्मी-उमस और थकान के बीच जोकोविच की जुझारू जीत

धुरंधर सर्बिया टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को शंघाई मास्टर्स में गर्मी और उमस के बीच दूसरा सेट हारने के बाद चिकित्सा सहायता लेनी पड़ी लेकिन उन्होंने जल्दी ही लौटे हुए जाउमी मुनार को 6 . 3, 5 . 7, 6 . 2 से हराया। दूसरा सेट हारने के बाद जोकोविच पीठ के बल लेट गए और अपनी आंखों पर हाथ रख लिया।

बाद में वह धीरे से उठे और दोनों पैरों के बीच सिर दबाकर बैठ गए। उन्हें एक ट्रेनर उनकी कुर्सी तक लेकर आया। जोकोविच ने कोर्ट पर इंटरव्यू भी नहीं दिया।

उनकी नजरें रिकॉर्ड 41वें मास्टर्स खिताब पर है। अब उनका सामना बेल्जियम के जिजोउ बर्ग्स से होगा। दसवीं वरीयता प्राप्त होल्गर रूने ने फ्रांस के जियोवान्नि एमपेत्शी पेरीकार्ड को 6 . 4, 6 . 7, 6 .3 से हराया।

@DjokerNole

उन्होंने एक्स पर लिखा ,‘‘ बेहद कठिन दिन। शारीरिक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण।’’ इस जीत के साथ वह एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट में अंतिम आठ में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए।