Trending

पेगुला ने रोमांचक मुकाबले में बापटिस्टे को हराया, तीसरे दौर में जगह बनाई

छठी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला ने अमेरिका की ही हेली बापटिस्टे को 6 . 4, 4 . 6, 7 . 6 से हराकर वुहान ओपन टेनिस के तीसरे दौर में जगह बनाई।

Photo Credit: AFP

पिछले सप्ताह चाइना ओपन के सेमीफाइनल में हारने वाली पेगुला का सामना अब नौवी वरीयता प्राप्त एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा से होगा, जिन्होंने अमेरिका की अन ली को 7 . 6, 6 . 2 से मात दी। क्वालीफायर कैटरीना सिनियाकोवा ने माया जॉइंट को 6 . 3, 6 . 1 से हराया।