Trending

मोहम्मद सलाह की चमक, मिस्र ने वर्ल्ड कप का टिकट कटाया

स्टार फुटबॉलर मोहम्मद सलाह के बेहतरीन प्रदर्शन से मिस्र ने अगले साल होने वाले फुटबॉल विश्व कप के लिए टिकट हासिल कर लिया। लिवरपूल सुपरस्टार सलाह ने बुधवार को मिस्र पर 3-0 की जीत में दो गोल किए। इससे यह पक्का हो गया कि मिस्र एक राउंड शेष रहते अफ्रीकी क्वालीफाइंग के अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहेगा।

मिस्र अमेरिका में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली तीसरी अफ़्रीकी टीम है। उससे पहले मोरक्को और ट्यूनीशिया ने विश्व कप में अपनी जगह पक्की कर ली थी। सलाह के अलावा इब्राहिम अदेल ने भी मिस्र के लिए गोल किया। अफ्रीका से कुल नौ टीम विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी।

मिस्र ने 2018 में विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया था लेकिन तब उसे अपने तीनों ग्रुप मैच में मेजबान रूस, उरुग्वे और सऊदी अरब से हार मिली थी।

@EgyptNT_EN

बुर्किना फासो सिएरा लियोन पर 1-0 की जीत के बाद ग्रुप ए में मिस्र के बाद दूसरे स्थान पर है, जबकि इथियोपिया ने गिनी बिसाऊ को 1-0 से हराया। केप वर्डे ने 3-1 से पीछे होने के बाद लौटे हुए लीबिया के खिलाफ 3-3 से ड्रॉ खेला जिससे वह पहली बार विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने के करीब पहुंच गया।