Trending

सऊदी अरब की रोमांचक जीत, विश्व कप में जगह बनाने से एक कदम दूर

सऊदी अरब ने इंडोनेशिया को 3-2 से हराकर 2026 में खेले जाने वाले फुटबॉल विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए। सऊदी अरब अगर अगले मंगलवार को जेद्दा में ही इराक के खिलाफ जीत हासिल कर लेता है तो ग्रुप बी में पहला स्थान और सातवीं बार विश्व कप में प्रवेश सुनिश्चित कर लेगा।

एशियाई क्वालीफाइंग के चौथे दौर में तीन-तीन टीम के दो ग्रुप के विजेता ही विश्व कप में स्वतः प्रवेश पा सकेंगे। बुधवार को खेले गए मैच में इंडोनेशिया ने पहला गोल किया जब केविन डिक्स ने 11वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला।

इसके छह मिनट बाद सालेह अबू अल-शमात ने बराबरी का गोल किया और 37वें मिनट में फिरास अल-बुरैकन के पेनल्टी पर किए गए गोल ने सऊदी अरब को बढ़त दिला दी।

@SaudiNT_EN

अल-बुरैकन ने दूसरे हाफ में फिर से गोल किया, लेकिन डिक्स ने 89वें मिनट में दूसरी पेनल्टी को गोल में बदल दिया। इससे हालांकि हार का अंतर ही कम हो पाया।