Trending

दिल्ली टेस्ट में यशस्वी जायसवाल का शतक, भारत की मजबूत शुरुआत

वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में दूसरे टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन शतक जड़ा है। यह इस साल का उनका तीसरा और करियर का सातवां शतक है। जायसवाल ने 145 गेंदों में शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 16 चौके लगाए। इससे पहले सुबह भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी।

यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने शानदार शुरुआत दिलाई और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी हुई। केएल राहुल 38 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 1 छक्के जड़े। उन्होंने वॉरिकन की गेंद पर इमलाच ने स्टंप आउट किया। केएल राहुल के आउट होने के बाद साई सुदर्शन बल्लेबाजी के लिए आए।

जायसवाल और सुदर्शन ने भारतीय पारी को शानदार ढंग से आगे बढ़ाया और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। इस दौरान साई सुदर्शन ने भी 10 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया।

@BCCI

अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट में भारत ने वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन के विशाल अंतर से हराया। मैच 3 दिन में ही खत्म हो गया। भारत की निगाहें दिल्ली टेस्ट को जीतकर सीरीज को 2-0 से अपने नाम करने पर है।