Trending

शतरंज के दिग्गजों की भिड़ंत : कास्पारोव आगे, आनंद को वापसी की दरकार

भारतीय शतरंज दिग्गज विश्वनाथन आनंद अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी गैरी कास्पारोव के खिलाफ क्लच शतरंज लीजेंड्स मैच में कुछ अहम मौके चूक गए। इन चूकों का फायदा उठाकर रूसी ग्रैंडमास्टर कास्पारोव ने अंतिम दिन से पहले दो जीत और दो ड्रॉ के साथ कुल पाँच अंकों की मजबूत बढ़त बनाई।

कास्पारोव भाग्यशाली रहे जो वह पहली बाजी जीतने में सफल रहे क्योंकि तब आनंद जीत की स्थिति में थे, वह घड़ी पर नजर रखना भूल गए जिसका उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा।

दिन के दो ब्लिट्ज गेम में कास्पारोव ने फिर से पहला गेम जीता और 144,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि वाली प्रतियोगिता के अंतिम दिन से पहले 8.5-3.5 से आगे हो गए।

@STLChessClub

यह मुकाबला 12 बाजियों का है और इसमें अभी चार बाजियां बाकी हैं। आनंद के पास अब भी विजेता बनने का अवसर है क्योंकि अंतिम दिन प्रत्येक बाजी में जीतने वाले खिलाड़ी को तीन अंक मिलेंगे जबकि बाजी ड्रॉ होने पर अंक बंट जाएंगे। मैच के बाद आनंद ने कहा, ‘‘पहले गेम में एक समय मेरे पास एक मिनट 26 सेकंड थे और फिर मुझे नहीं पता।

मुझे दोबारा घड़ी देखनी चाहिए थी। मैं पूरी तरह से भूल गया।‘‘ दूसरा गेम कड़े संघर्ष के बाद ड्रॉ रहा, लेकिन आनंद तीसरा गेम भी हार गए। इस दिन प्रत्येक जीत दो अंकों के बराबर थी, जिससे कास्पारोव को पांच अंकों की बढ़त मिल गई। यह मैच का सबसे छोटा गेम था और 18 चाल में खत्म हुआ, क्योंकि आनंद से एक गलती हो गई और उन्होंने तुरंत ही हार मान ली।