Trending

वुहान ओपन : सबालेंका की चमक कायम, गॉफ भी सेमीफाइनल में

एरिना सबालेंका ने वुहान में जीत का सिलसिला 20 मैचों तक बढ़ाते हुए शुक्रवार को आठवीं वरीयता प्राप्त एलेना रयबाकिना को 6-3, 6-3 से मात देकर डब्ल्यूटीए 1000-स्तरीय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। अमेरिकी ओपन विजेता ने 2018, 2019 और पिछले साल चीन के इस शहर में वापसी पर वुहान ओपन का खिताब जीता था।

शीर्ष रैंकिंग वाली सबालेंका ने एक घंटे 25 मिनट तक चले मैच में तीन बार रयबाकिना की सर्विस तोड़ी और इस सत्र में 11वीं बार सेमीफाइनल में जगह बनाई। तीसरी वरीयता प्राप्त कोको गाफ को भी अंतिम चार में पहुंचने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी।

उन्होंने लॉरा सीजमंड पर 6-3, 6-0 की जीत के साथ लगातार दूसरे सेमीफाइनल में जगह बनाई। अमेरिका की इस खिलाड़ी के सामने अंतिम चार मैच में विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज इगा स्वियातेक या जैस्मीन पाओलिनी की चुनौती होगी।

साभार : गूगल

सबालेंका के छठी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला से भिड़ेंगी। पेगुला ने कैटरीना सिनियाकोवा के खिलाफ पहला सेट हारने के बावजूद 2-6, 6-0, 6-3 से जीत दर्ज की।