Trending

गोल्फर शुभंकर शर्मा ने शानदार वापसी की, डी एस्पाना टूर्नामेंट में पहुंचे अगले दौर में

भारतीय शुभंकर शर्मा ने दूसरे दौर में दो अंडर 69 का स्कोर बनाया जिससे वह यहां ओपन डी एस्पाना गोल्फ टूर्नामेंट के कट में जगह बनाने में सफल रहे।

शर्मा के 36 होल के संयुक्त कुल स्कोर ने उन्हें मार्च में हीरो इंडियन ओपन के बाद पहली बार किसी 72 होल की प्रतियोगिता में अपना पहला कट हासिल करने में मदद की।

यह खिलाड़ी अगले सप्ताह डीपी वर्ल्ड इंडिया चैम्पियनशिप में भारत के शीर्ष दावेदारों में से एक होगा। वह अभी 61वें स्थान पर हैं।

साभार : गूगल

शर्मा ने अपना दूसरा राउंड पहले होल से शुरू किया लेकिन उन्होंने दूसरे होल में ही एक शॉट गंवा दिया। शर्मा ने 13वें और 16वें होल के बीच चार होल में तीन बर्डी बनाकर कट में जगह बनाई। मार्को पेंज (66-67) दूसरे दिन के बाद नौ अंडर पार के कुल स्कोर के साथ शीर्ष पर हैं।