Trending

एमबाप्पे की वापसी से फ्रांस की शानदार जीत, अजरबैजान को 3-0 से हराया

काइलियन एम्बाप्पे ने हाल ही में लगी टखने की चोट से उबरते हुए फ्रांस की विश्व कप क्वालीफाइंग में अजरबैजान पर 3-0 से जीत में अहम भूमिका निभाई।

इस फुटबॉलर ने एक गोल किया तथा एक अन्य गोल करने में मदद की जिससे फ्रांस ने यूरोपीय क्वालीफाइंग में लगातार तीसरा मैच जीत कर अपना शानदार रिकार्ड कायम रखा।

एमबाप्पे ने इस तरह से फ्रांस से 53 गोल कर लिए हैं और वह अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

@FrenchTeam

उन्हें ओलिवियर गिरौड को पछाड़कर नंबर एक स्थान पर पहुंचने के लिए पांच गोल और करने की जरूरत है। एमबाप्पे को मैच के अंतिम समय में विरोधी खिलाड़ी से टकराने के कारण लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर जाना पड़ा। एक अन्य मैच में जर्मनी ने लक्जमबर्ग पर 4-0 से जीत हासिल कर वापसी की।