रिंकू सिंह के 28वें बर्थडे पर परिवार व बीसीसीआई की खास अंदाज में बधाई
भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह 28 साल के हो गए हैं. इस बाएं हाथ के बल्लेबाज के जन्मदिन पर उनकी बहन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है. इसमें रिंकू सिंह के परिवार के सदस्य एक खास अंदाज में इस खिलाड़ी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं.
इस दौरान एक छोटी बच्ची ने कुछ ऐसा कहा, जिससे रिंकू सिंह काफी खुश हो गए. इस बीच बीसीसीआई ने भी रिंकू सिंह को जन्मदिन की बधाई दी है. रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वो रिंकू सिंह को वीडियो कॉल पर जन्मदिन की बधाई दे रही हैं.
इस दौरान एक छोटी बच्ची उछलते हुए रिंकू सिंह को जन्मदिन की बधाई देती है, जिसे देखकर ये दिग्गज बल्लेबाज काफी खुश हो जाता है. इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी इस खिलाड़ी को बधाई देते हैं. इस दौरान वीडियो पर रिंकू सिंह काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. 12 अक्तूबर 1997 में अलीगढ़ में जन्में रिंकू सिंह अब 28 साल के हो गए हैं.

कुछ महीनों में उनकी शादी सपा सांसद प्रिया सरोज से होने वाली है. रिंकू सिंह के जन्मदिन के मौके पर बीसीसीआई ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उनको बधाई दी है.
इस दौरान बोर्ड ने लिखा है, “प्रतिभाशाली, टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.” रिंकू सिंह ने 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. एशिया कप 2025 के लिए वो टीम इंडिया में शामिल थे, लेकिन उन्हें केवल फाइनल मैच में ही खेलने का मौका मिला था.
https://www.instagram.com/reel/DPrhgXiEpCF/
इस दौरान उनके बल्ले से ही विजयी रन निकले थे. रिंकू सिंह ने अब तक 34 टी-20 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 42.30 की औसत से 550 रन बनाए हैं. इसमें 3 अर्धशतक है. इसके अलावा रिंकू सिंह ने दो वनडे मैच भी खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 27.50 की औसत से 55 रन बनाए हैं.