Trending
जापान ओपन के सेमीफाइनल में जोशना चिनप्पा की एंट्री
अनुभवी भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा ने जापान के योकोहामा में जारी जापान ओपन पीएसए चैलेंजर में मिस्र की नारदीन गैरास को सीधे गेमों में मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विश्व रैंकिंग में पूर्व में नंबर 10 पर रही इस 39 वर्षीय खिलाड़ी ने शनिवार को क्वार्टर फाइनल में मिस्र की दूसरी वरीयता प्राप्त गैरास को 11-8, 15-13, 11-9 से हराया। जोशना अंतिम चार में चौथी वरीयता प्राप्त मिस्र की राणा इस्माइल से भिड़ेंगी।

पूर्व एशियाई विजेता और विश्व युगल विजेता ने इससे पहले दूसरे दौर में फ्रांस की पांचवीं वरीयता प्राप्त लॉरेन बाल्टायन को 11-7, 11-4, 11-9 से और पहले दौर में मलेशिया की एनरी गोह को 11-6, 11-6, 11-6 से हराया था।