Trending

बारिश बनी भारत की दोस्त, न्यूज़ीलैंड-श्रीलंका मैच रद्द होने से मिला फायदा

न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप का 15वां मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा। मैच रद्द होने की वजह से दोनों टीमों में 1-1 अंक बांटा गया है। न्यूजीलैंड 4 मैचों में 3 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर बनी हुई है, वहीं टूर्नामेंट का दूसरा मैच रद्द होने की वजह से श्रीलंका 7वें पायदान पर है।

श्रीलंका ने अब तक वुमेंस वर्ल्ड कप में 4 मैच खेले हैं, दो में उन्हें हार मिली है, वहीं दो मैच रद्द हुए हैं। उनके खाते में 4 अंक है। श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड मैच रद्द होने से सबसे बड़ा फायदा भारत को हुआ है, टीम इंडिया अभी भी टॉप-4 में बनी है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया जीत की लय खो चुकी है।

श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ लगातार दो मैच जीतने के बाद उन्हें साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। भारत 4 मैचों में इतने ही अंकों के साथ चौथे पायदान पर बना हुआ है। अगर न्यूजीलैंड की टीम मंगलवार को श्रीलंका को बड़े अंतर से हराने में कामयाब रहती तो भारत टॉप-4 से भी बाहर हो सकता था।

साभार : गूगल

मगर श्रीलंका न्यूज़ीलैंड मैच रद्द होने से भारत की सेमीफाइनल की राह थोड़ी आसान हो गई है। टूर्नामेंट की पॉइंट्स टेबल की टॉप-3 टीमें -ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका- अगर ऐसे ही धाकड़ प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटाती है तो चौथे पायदान के लिए भारत की सीधी टक्कर न्यूजीलैंड से होगी।

भारत को अब टूर्नामेंट में तीन और मैच खेलने है, अगर भारत इन तीनों मैचों में जीत दर्ज करता है तो वह अधिकतम 10 अंकों तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूजीलैंड के पास अधिकतम 9 पॉइंट्स तक पहुंचने का मौका है।

Credits : Cricbuzz

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आगामी टूर्नामेंट में एक मैच खेला जाना है जो दोनों टीमों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। भारत के फेवर में एक बात यह भी है कि उनका नेट रन रेट न्यूजीलैंड से काफी अच्छा है।