Trending
कतर का पहला क्वालीफिकेशन, सऊदी अरब की सातवीं बार विश्व कप यात्रा
कतर और सऊदी अरब ने एशियाई क्वालीफिकेशन में अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल करके अगले साल होने वाले फुटबॉल विश्व कप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है।
चौथे दौर के मैच में दोहा में कतर ने संयुक्त अरब अमीरात को 2-1 से हराया, सऊदी अरब ने जेद्दा में इराक के साथ गोल रहित ड्रॉ खेला, जिससे वे 48 टीमों के विश्व कप के लिए एशिया से क्वालीफाई करने वाली सातवीं और आठवीं टीम बन गईं। कतर दूसरी बार विश्व कप में भाग लेगा। पिछली बार मेजबान होने के कारण वह पहली बार विश्व कप में खेला था।
इस तरह से यह पहला मौका है जबकि उसने क्वालिफिकेशन के जरिए विश्व कप में जगह बनाई। सऊदी अरब सातवीं बार विश्व कप में भाग लेगा।

कतर और सऊदी अरब से पहले एशिया से जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, ईरान, उज्बेकिस्तान और जॉर्डन ने जून में विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया था।