फिटनेस पर उठे सवाल, शमी ने यूं दिया जवाब, रणजी में चार गेंदों पर तीन विकेट
चैंपियंस ट्रॉफी के हीरो, वह तेज़ गेंदबाज़ जिसने अपनी रफ़्तार और आग उगलती गेंदों से विपक्षी बल्लेबाज़ों की हिम्मत तोड़ दी — वही मोहम्मद शमी एक बार फिर चर्चा में हैं। वह खिलाड़ी जिसे देश ने सिर आंखों पर बिठाया, जिसने हर बार अपने जज़्बे और काबिलियत से भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाई दी, उसे ‘फिटनेस’ का बहाना बनाकर टीम से बाहर किया गया।
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चयनकर्ताओं ने उन्हें पूरी तरह नजरअंदाज़ कर दिया। टीम इंडिया से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने चार गेंद में तीन विकेट झटके जिससे बंगाल ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मैच के पहले दिन उत्तराखंड को 213 रन पर ढेर कर दिया.
शमी ने इस गेंदबाजी से उन लोगों को जवाब दे दिया है तो फिटनेस को बहाना बनाकर एक खिलाड़ी के सपनों को चकनाचूर कर रहे थे. चोटों और खराब फॉर्म में बाद लय हासिल करने की कोशिशों में जुटे शमी को बुधवार को अपने शुरुआती 14 ओवर में कोई सफलता नहीं मिली लेकिन उत्तराखंड की पारी के अंतिम लम्हों में उन्होंने रिवर्स स्विंग का जादू चलाया.

शमी ने तेजी से इन स्विंग होती गेंद पर जन्मेजय जोशी को बोल्ड किया और अगली गेंद पर राजकुमार को विकेटकीपर के हाथों कैच कराया. वो हैट्रिक लेने से चूक गए लेकिन इसी ओवर में एक गेंद बाद देवेंद्र सिंह बोरा को आउट कर दिया. उन्होंने 37 रन देकर तीन विकेट झटके.
शमी के अलावा तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर सूरज सिंधू जायसवाल ने बंगाल से 54 रन पर चार विकेट चटकाए. उन्होंने अपनी गति, स्विंग और नियंत्रण से कमाल कर दिया.
शमी और आकाशदीप के विकेट चटकाने के विफल रहने के बाद जायसवाल ने बंगाल को पहली सफलता दिलाई. इशान पोरेल (40 रन पर तीन विकेट) ने उनका अच्छा साथ निभाया. भूपेन लालवानी 128 गेंद में नौ चौकों से 71 रन बनाकर उत्तराखंड के शीर्ष स्कोरर रहे.