अब शतरंज में नया चैम्पियनशिप टूर – हर साल होंगे चार बड़े टूर्नामेंट
बुधवार को नॉर्वे शतरंज के आयोजकों ने “टोटल शतरंज विश्व चैम्पियनशिप टूर” की शुरुआत का ऐलान किया, जिसमें हर साल चार प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। इस टूर में फास्ट क्लासिक, रैपिड और ब्लिट्ज – तीनों प्रारूपों को शामिल किया जाएगा, और इन सभी के संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर एक चैंपियन चुना जाएगा।
नॉर्वे शतरंज सीईओ केजेल मैडलैंड ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि टूर्नामेंट के लिए अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ के साथ एक दीर्घकालिक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह प्रतियोगिता 2027 से प्रत्येक साल आयोजित होगी।
मैडलैंड ने बोला, ‘‘हमें उम्मीद है कि यह (टोटल शतरंज विश्व चैम्पियनशिप टूर) पूरे शतरंज कैलेंडर में सबसे प्रतिष्ठित आयोजनों में से एक बन जाएगा।‘‘

उन्होंने बोला कि क्लासिकल प्रारूप में आयोजित होने वाली विश्व चैंपियनशिप और टोटल शतरंज विश्व चैंपियनशिप टूर एक साथ चलेंगे, क्योंकि इसे फिडे से अनुमति मिल गई है।