Trending

लखनऊ मंडल ने स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई को 10 विकेट से हराया

गोरखपुर: अंडर-19 सीके नायडू विद्यालय राज्य क्रिकेट प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई को 10 विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई की टीम निर्धारित 10 ओवर में आठ विकेट खोकर मात्र 81 रन ही बना सकी।

टीम की ओर से अक्षय प्रताप ने 31 रन की पारी खेली, जबकि राज पटेल ने 26 और सुयांश ने 19 रन का योगदान दिया। जवाब में लखनऊ मंडल की टीम ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया।

टीम के अमर चंद्रा और जिशान ने क्रमशः 33-33 रन की शानदार पारियां खेलीं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं प्रदेश टीम के चयनकर्ता स्वप्निल वॉटसन ने किया।