Trending

अनाहत सिंह की शानदार जीत, क्वार्टर फाइनल में मिस्र की यना से भिड़ंत

अमेरिका की चार्लोट सेज को हराकर मौजूदा महिला राष्ट्रीय विजेता अनाहत सिंह ने 15,000 डॉलर पुरस्कार राशि वाले पीएसए चैलेंजर टूर्नामेंट बोस्टन ओपन स्क्वाश के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता अनाहत ने पहले दौर में बाई मिलने के बाद अंतिम 16 दौर में स्थानीय खिलाड़ी सेज को 11-4, 11-6, 9-11, 11-8 से हराया।

साभार : गूगल

विश्व रैंकिंग में 45वें स्थान पर रहने वाली दिल्ली की इस युवा खिलाड़ी के सामने मिस्र की आठवीं वरीयता प्राप्त यना स्वाइफी की चुनौती होगी।