Trending

सात्विक-चिराग की जोड़ी डेनमार्क ओपन सेमीफाइनल में, हार के साथ लक्ष्य सेन का सफर खत्म

स्टार भारतीय पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने डेनमार्क ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली।

पुरुष एकल वर्ग में लक्ष्य सेन क्वार्टरफाइनल मुकाबले में सीधे गेमों में हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए। छठी वरीयता प्राप्त इस जोड़ी ने 65 मिनट तक चले कड़े क्वार्टर फाइनल में मुहम्मद रियान अर्दियांतो और रहमत हिदायत की गैर-वरीयता प्राप्त इंडोनेशियाई जोड़ी को 21-15, 18-21, 21-16 से हराया।

भारतीय जोड़ी चीन के चेन बो यांग और यी लियू की आठवीं वरीय जोड़ी तथा जापान के ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी के बीच होने वाले एक अन्य क्वार्टर फाइनल के विजेता से भिड़ेगी।

साभार : गूगल

सात्विक-चिराग ने अपने शुरुआती दो दौर में स्कॉटलैंड के क्रिस्टोफर ग्रिमली और मैथ्यू ग्रिमली तथा चीनी ताइपे के ली झे-हुई और यांग पो-ह्सुआन की जोड़ी को हराया था।

गुरुवार को दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी और स्थानीय दावेदार एंडर्स एंटोनसेन को हराकर उलटफेर करने वाले लक्ष्य पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल मैच में फ्रांस के सातवें वरीय एलेक्स लेनियर से 44 मिनट में 9-21, 14-21 से हार गए।