Trending

फर्नांडीज ने रोमांचक मुकाबले में सिर्सिया को हराया, फाइनल में वैलेंटोवा से भिड़ंत

कनाडा की लैला फर्नांडीज ने कुछ मुश्किल पलों से गुजरने के बाद शनिवार को यहां 35 वर्षीय सोराना सिर्सिया को 6-1 2-6 6-4 से मात देकर जापान ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है।

फर्नांडीज ने निर्णायक सेट में 4-4 के स्कोर पर सोराना की सर्विस तोड़ी और फिर अगले गेम में अपनी सर्विस कायम रखते हुए फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित की।

साभार : गूगल

चौथी वरीयता प्राप्त कनाडाई खिलाड़ी का फाइनल में मुकाबला 18 वर्षीय क्वालीफायर टेरेज़ा वैलेंटोवा से होगा। वैलेंटोवा ने दूसरे सेमीफाइनल में जैकलीन क्रिस्टियन को 6-7(3), 6-4, 6-3 से हराया। फाइनल रविवार को खेला जाएगा।