Trending

डब्ल्यूटीए जापान ओपन : लेयला फर्नांडीज का दमदार प्रदर्शन, पांचवां करियर खिताब

रविवार को लेयला फर्नांडीज ने डब्ल्यूटीए जापान ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में 18 वर्षीय क्वालीफायर टेरेजा वैलेंटोवा को 6-0, 5-7, 6-3 से हराकर अपने करियर का पांचवां खिताब हासिल किया।

अपने करियर के आठवें फाइनल में खेलते हुए फर्नांडीज ने पहला सेट 29 मिनट में जीता। वैलेंटोवा ने दूसरे सेट के 12वें गेम में फर्नांडीज की सर्विस तोड़कर मैच को बराबरी पर ला दिया।

WTA (@wta) leylahanniefernandez (@leylahannietennis) Kinoshita Group Japan Open (@kinoshitagroupjapanopen)

निर्णायक सेट में 27वीं रैंकिंग की खिलाड़ी फर्नांडीज ने चौथे गेम में अहम ब्रेक प्वाइंट हासिल किया और चेक गणराज्य की खिलाड़ी की चुनौती से पार पाकर जुलाई में डब्ल्यूटीए 500 डीसी ओपन जीतने के बाद सत्र का अपना दूसरा खिताब जीता।