Trending

टॉमी फ्लीटवुड ने जीता डीपी वर्ल्ड इंडिया चैम्पियनशिप का खिताब

इंग्लैंड के टॉमी फ्लीटवुड ने धैर्य और एकाग्रता की मिसाल पेश करते हुए सात अंडर 65 के शानदार कार्ड के साथ जापान के कीता नाकाजिमा (तीन अंडर 72) को दो स्ट्रोक से पछाड़कर ‘डीपी वर्ल्ड इंडिया चैम्पियनशिप’ गोल्फ का खिताब जीता।

फ्लीटवुड तीसरे दौर के बाद दो शॉट से पिछड़ रहे थे लेकिन उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आखिरी दौर के लिए बचा के रखा था। उन्होंने दबाव में संयम दिखाते हुए कुल 266 के स्कोर के साथ खिताब अपने नाम किया। यह डीपी वर्ल्ड टूर पर फ्लीटवुड का आठवां खिताब है। यह भारत में उनकी पहली जीत है।

दिन के खेल से पहले तालिका में शीर्ष पर रहे नाकाजिमा 20 अंडर 268 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। भारतीय प्लेयर्स में शिव कपूर चार अंडर 68 का कार्ड खेलने के बाद संयुक्त 32वें स्थान पर रहे। उनका कुल स्कोर नौ अंडर का रहा।

DP World India Championship (@dpwic)

ध्रुव शेवराण पार 72 के कार्ड के साथ संयुक्त 36वें स्थान पर रहे। अनिर्बान लाहिड़ी एक अंडर 71 और शुभंकर शर्मा दो ओवर 74 के कार्ड के साथ संयुक्त 56वें स्थान पर रहे।