Trending

क्रिकेट की दुनिया में मना दीपों का पर्व, खिलाड़ियों ने फैंस को दी शुभकामनाएं

दीपावली के शुभ अवसर पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर समेत कई मशहूर क्रिकेट खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया से अपने फैंस को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

सचिन तेंदुलकर ने एक वीडियो साझा करके लिखा, “आप सभी को खुशहाल और सुरक्षित दीपावली की शुभकामनाएं। इस त्योहार का आनंद लें और अपना ध्यान रखें।”

https://www.instagram.com/tenxyouworld/reel/DQBFCRVlGZu/

पूर्व भारतीय गेंदबाज इरफान पठान ने लिखा, “यह दीपावली आपके जीवन में शांति, समृद्धि और असीम खुशियां लेकर आए। सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं”

आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने भी इस पर्व की बधाई देते हुए कहा, “आप और आपके परिवार के लिए दीपावली का यह पर्व खुशियां और समृद्धि लेकर आए। एक सुरक्षित और आनंदमयी दिवाली मनाएं।”

भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने लिखा, “जैसे दीपों की रोशनी हर घर को आलोकित करती है, वैसे ही हर दिल में शांति और आनंद का वास हो। दीपावली की शुभकामनाएं!”

श्रेयस अय्यर ने लिखा, “दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! आपके जीवन में हमेशा प्रकाश, प्रेम और आनंद बना रहे।”

भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने लिखा, “दीपों की जगमगाहट, खुशियों की सौगात और ढेर सारी सकारात्मकता – आप सभी को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं!”

भारतीय पुरुष टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा, “इस पावन पर्व के प्रकाश से सारा अंधकार दूर हो जाए। सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!”

पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने अपने संदेश में लिखा, “दीपावली का दिव्य प्रकाश आपके जीवन को शांति, समृद्धि और आनंद से भर दे। उज्ज्वल और सुंदर दिवाली की शुभकामनाएं!”