Trending
ज़ब्रिनी की चमक से मोरक्को बना अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियन
स्ट्राइकर यासिर ज़ब्रिनी के दो गोल से मोरक्को ने अर्जेंटीना को 2-0 से हराकर पहली बार अंडर-20 विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीता।
फाइनल में ज़ब्रिनी ने 12वें और 29वें मिनट में गोल करके मोरक्को को 2009 में घाना के बाद अंडर-20 खिताब जीतने वाला पहला अफ्रीकी देश बनने में अहम भूमिका अदा की।

मोरक्को ने स्पेन, ब्राजील और मैक्सिको की मौजूदगी के बावजूद अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया और नॉकआउट में दक्षिण कोरिया, अमेरिका और फ्रांस को हराकर फाइनल में जगह बनाई। अर्जेंटीना की टूर्नामेंट में यह पहली हार थी जिससे उसका सातवां खिताब जीतने का सपना भी चकनाचूर हो गया।