Trending
अभय सिंह ने अमेरिकी ओपन में दिखाया दम, राउंड-16 में जगह बनाई
एशियाई खेलों के पदक विजेता अभय सिंह फिलाडेल्फिया में 226,000 अमेरिकी डॉलर इनामी पीएसए प्लेटिनम स्क्वाश टूर्नामेंट अमेरिकी ओपन के राउंड-ऑफ-16 में पहुंच गए, लेकिन एक अन्य भारतीय खिलाड़ी रमित टंडन अपने शुरुआती मैच में हार गए।

विश्व में 30वें स्थान पर रहने वाले 27 वर्षीय अभय ने रविवार को 62 मिनट तक चले रोमांचक मैच में मिस्र के विश्व के 31वें नंबर के खिलाड़ी मोहम्मद एलशेरबिनी को 11-8, 4-11, 4-11, 11-6, 11-5 से हराया और उनका अगला मैच वेल्स के तीसरे वरीय जोएल माकिन से होगा। टंडन को न्यूजीलैंड के विश्व में तीसरे नंबर के खिलाड़ी पॉल कोल से 5-11, 9-11, 7-11 से हार मिली।